सिंगल यूज पॉलिथीन पकड़ी गई तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बंद करने के लिए निगम खासा गंभीर है। बाजारों में 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जायेगा।

उल्लंघन करने वालों का 5000 रुपये का चालान होगा। पहली बार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सिटी लेवल टास्क फोर्स का गठन किया है। ये फोर्स दिल्ली के 20 बाजारों को पहले पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेगी। इसके बाद पूरी दिल्ली को सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात मिलेगी। दक्षिणी निगम पिछले दो हफ्ते से अपने चारों जोनों में बड़े पैमाने पर मुहिम चलाकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कह रहा है।

आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन को इस मुहिम से जोड़ा गया है। लोगों को कपड़े और जूट के झोले बांटे गए हैं। अब निगम सख्ती दिखाने के मूड में है। सिटी टास्क फोर्स की बैठक में निर्णय दक्षिणी निगमायुक्त ज्ञानेश भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

वेस्ट जोन के सहायक आयुक्त हरीश कश्यप ने बताया कि शुरुआत में पॉली बैग, प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक पाउच को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। 1 फरवरी 2022 से दिल्ली में प्लास्टिक में पैक गुटखा पूरी तरह से बंद हो जाएगा।