पटना। बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं।सूबे में कानून का राज का दावा करने वाले नीतीश कुमार के शासनकाल में खुले आम हत्याएं हो रही हैं। गोलीबारी की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
ताजा घटना मोकामा से सामने आया है। जहां सरकारी कर्मचारी को बरौनी से मोकामा आने के दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। मृतक का नाम पंकज सिंह बताया गया है।
मृतक मोकामा के वार्ड नंबर 15 के निवासी थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पंकज सिंह सरकारी कर्मचारी बताये जा रहे हैं।