पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने 7 पंचायत का किया दौरा, समस्या सुनी

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया के सात पंचायतों का दौरा किया। इस क्रम में ग्राम कुर्कनालो, तीसरी, पेजुआ सहित विभिन्न गांवों गये। ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समक्ष समस्याओं को रखते हुए निराकरण का आग्रह किया। कई लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के निवारण की मांग की।

पूर्व विधायक ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कई मामलों का ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित अधिकारियों से बात कर कराया। कई समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया कि जल्द ही ग्रामीणों को राहत दिलाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद इस क्षेत्र में पूर्व विधायक और उनकी पत्नी श्रीमती बबीता देवी के कार्यकाल में विकास की योजनाएं चली। दौरे में उनके साथ सात पंचायत प्रभारी नागेश्वर चौधरी, असरफ अली, मुखिया टुकन महतो, पौलुस टुडू, महेंद्र महतो, रामचंद्र महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।