महिला जेल अधिकारी ने 11 कैदियों से बनाये शारीरिक संबंध, जानें कैसे-कैसे अपनाती थी हत्थकंडे

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। चौंकाने वाली खबर यह है कि अब तक आपने अधिकतर मामले ऐसे सुने होंगे, जब कोई पुरुष अधिकारी महिलाओं का यौन शोषण करता हो, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उलटा है।

इस मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी ने 11 कैदियों का यौन शोषण किया है। बता दें कि कैलिफोर्निया की जेल में तैनात महिला अधिकारी टीना गोंजालेज के कारनामों का जब खुलासा हुआ, तो वरिष्ठ अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसके बाद जब मामले की जांच हुई, तो और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुये। टीना ने करीब एक दर्जन कैदियों के साथ शारीरिक संबंध बनाये थे। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक महिला जेल अधिकारी को कैदियों से यौन संबंध बनाने के आरोप में सजा सुनाई गई है। महिला ने करीब एक दर्जन कैदियों से रिश्ते बनाये थे।

जेल में तैनात रही इस करेक्शन ऑफिसर के कारनामों का जब खुलासा हुआ, तो हर कोई भौचक रह गया। महिला के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में ऐसी जेल अधिकारी नहीं देखी। जेल भेजी गई 26 वर्षीय करेक्शन अधिकारी टीना गोंजालेज कैदियों के साथ संबंध बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल करती थी।

यहां तक कि उसने अपनी पैंट में भी छेद करवा रखा था, ताकि आसानी से इंटिमेट हो सके। गोंजालेज ने अपने कार्यकाल के दौरान जेल में बंद 11 अपराधियों से सेक्स किया था। पूर्व करेक्शन ऑफिसर टीना गोंजालेज को मई में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने अदालत को बताया कि टीना ने हिरासत में रखे गये कैदियों के साथ भी संबंध बनाये थे। वह जेल में कैदियों को शराब और मोबाइल भी मुहैया कराती थी। गोंजालेज के अधिकारियों ने उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने केवल सात महीने की सजा सुनाई।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

टीना गोंजालेज की करतूत का खुलासा खुद कैदियों ने किया। दरअसल, महिला अधिकारी के कई कैदियों के साथ संबंध होने की बात पूरी जेल में फैल गई थी। कैदी इस बारे में कानाफूसी करने लगे थे, जिससे ये बात दूसरे अधिकारियों तक पहुंची।

इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच की, तो आरोपों को सही पाया। शुरुआत में टीना ने सभी आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने कैदियों से सेक्स की बात स्वीकार कर ली।