मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, निकाली साइकिल यात्रा

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ 17 जुलाई को साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा राजेंद्र भवन जिला कांग्रेस मुख्यालय से 11.30 बजे रवाना हुई। लोहरदगा समाहरणालय के समीप जाकर सभा में तब्दील हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पर्यवेक्षक चैतू उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता ने आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। कोरोना महामारी के कारण देश की जनता पहले से ही त्रस्त है। लोगों की नौकरियां चली गईं। रोजगार खत्म हो गए हैं। आय घट गई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में लगातार मंहगाई बढ़ रही है।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 145 से 150 डॉलर प्रति बैरल थे। उस वक्त देश में पेट्रोल 50 से 55 रुपये प्रति लीटर में था। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 से 55 डॉलर प्रति बैरल है। इसके बावजूद पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक और डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के नजदीक पहुंच गई है। रसाई गैस जो 400 में उपलब्ध था, आज 830 रुपये में मिल रहा है। ये तानाशाह सरकार महंगाई के माध्यम से जनता का खून चूसने में लगी है।

हाजी शकील अहमद ने कहा कि जनता ने केंद्र में बीजेपी की सरकार को लगातार दो बार बहुमत से जिताया। हालांकि सत्ता में आने के सात साल बाद भी केंद्र सरकार महंगाई के राक्षस को अभी तक मार नहीं पाई है। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सरकार इस पर लगाम लगाने का कोई उपाय करती नहीं दिख रही है। आने वाले चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

साईकिल यात्रा में सत्यदेव भगत, जगदीप भगत, प्रभात भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, डोमना उरांव, समूल अंसारी, जमील अंसारी, नंदू शुक्ला, अरुण वर्मा, शहादत हुसैन, तनवीर गौहर, बिर्मत भगत, प्रकाश उरांव, विशाल डुंगडुंग, संतोष महतो, रेहानअख्तर, दीपक महतो, कृष्णा उरांव, सद्दाम हुसैन, असलम अंसारी, मुनीम अंसारी, मोजाहिर अंसारी, निरंजन उरांव, कबीर अंसारी, जुगल भगत, नसीम अंसारी, सरवर अंसारी, दीपक ठाकुर, समीम अंसारी, कैश आलम, मुस्ताक अहमद, खलील खलीफा, अयूब खान, अर्सद अकरम, मिखाईल अंसारी, रवि महली, प्रेमचंद यादव, अनिल उरांव, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत, महिला जिलाध्यक्ष सीमा देवी, अमृता भगत, सेवा दल अध्यक्ष संगीता उरांव, प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी, सबतरी उरांव, आरती देवी, मंगरी उरांव, बिरस्मनी उरांव, बंधई उरांव, प्यारी उरांव, क्रिस्टीना एक्का, गोडलीबा टोप्पो, प्यारी उरांव भी उपस्थित थे।