पंजाब पुलिस में निकली है बंपर वेकैंसी, जानें डिटेल

अन्य राज्य देश रोजगार
Spread the love

लुधियाना। पंजाब पुलिस में बंपर वेकैंसी निकली है। यह सरकारी नौकरी है। कुल पर 1191 पद हैं। ये पद कांस्टेबल और सहायक के हैं। आवेदन देने की प्रक्रिया 26 जुलाई, 2021 से शुरू हो गई है। आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नियुक्ति के लिए निकले विज्ञापन में दिए गए निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़ें। इसके बाद आवेदन करें।

रिक्तियों का विवरण :

सिपाही और सहायक

योग्यता विवरण :

उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती 2021 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से B.E, B.Tech, B.Sc, BCA, PG डिप्लोमा, स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष

चयन का तरीका :

कंप्यूटर आधारित टेस्ट। शारीरिक परीक्षण। साक्षात्कार होंगे।

ये है डिटेल

प्रारंभ तिथि : 26.07.2021

अंतिम तिथि : 16.08.2021

आवेदन देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर लॉग ऑन करें।