एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी मुसीबत, कई मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के क़रीब पांच हज़ार सरकारी एम्बुलेंस के 19000 कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों पर मुसीबत टूट पड़ी है।

एम्बुलेंस न मिलने की वजह से कई मरीजों की मौत की खबरें हैं। कई स्‍थानों पर तो लोग ठेले और खाट पर मरीजों को लेकर आ रहे हैं। लोगों की जान न जाए, इसलिए हर जिले में केवल 15 एंबुलेंस को चलने को इजाजत दे दी गई है, बाकी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। एंबुलेंस की तीन तरह की सर्विस हैं। 102 नंबर की एंबुलेंस अलग है, 108 नंबर की अलग है और ए‍क एएलएस सर्विस अलग है।

कर्मचारियों का आरोप है कि तीसरी तरह की सर्विस का ऑपरेशन किसी ओर कंपनी को आउटसोर्स कर दिया है। जो छंटनी कर रही है और पुराने कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए बीस-बीस हजार की घूस मांग रही है।