60 साल का दूल्हा और 55 साल की दुल्हन ने की शादी, 13 साल का बेटा बना बराती

उत्तर प्रदेश
Spread the love

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले में एक अनोखी शादी सामने आई है। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनका बेटा भी शामिल था। अनोखी इसलिए भी थी कि बाराती बनकर पहुंचे बेटे ने अपनी आंखों के सामने माता-पिता के सात फेरे होते देखे थे।

बेटे ने माता-पिता की शादी की सारी रस्मों को देखा। बारात धूमधाम से पहुंची थी। लड़के के नाना ने उसकी मां का कन्यादान किया। रिश्तेदारों ने भी वर-वधू को उपहार और शुभकामनाएं दीं। देर रात तक इस अनोखी शादी का जश्न मनाया गया। मामला उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रूरी का है।

60 साल के नारायन और 55 साल की रामरती के बीच पिछले 15 सालों से अफेयर चल रहा है। दोनों लिवइन में रह रहे थे। बिना शादी के एक घर में साथ रहने के दौरान महिला ने 13 साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। बेटा अजय 13 साल का हो चुका था।

चीजों को समझने और परखने भी लगा था। बेटे अजय ने घर जाकर दोनों से शादी को लेकर सवाल किए। उसने फैसला किया और नाते-रिश्तेदारों को खबर भेज दी। घर में शादी की तैयारियां शूरू हो गईं। पंडाल सज गया था। बेटा भी दूल्हा बने पिता के साथ बारात लेकर निकल पड़ा। बैंडबाजे के बीच बारात की अगवानी की गई।