झारखंड के जंगलों में मारा गया 15 लाख का इनामी माओवादी बुधेश्वर उरांव

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में गुरुवार की सुबह 15 लाख का इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव ढेर हो गया। मुठभेड़ गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुरुमगढ़ के मरवा जंगल में हुई। बुधेश्वर उरांव काफी दिनों से झारखंड के विभिन्न इलाकों में आतंक का पर्याय बना हुआ था।

दो दिन पूर्व इसी जंगल में माओवादियों के बिछाए लैंड माइन में एक डॉग स्क्वायड और एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ था। यह लैंडमाइन बुधेश्वर ने ही अपनी सुरक्षा के लिए बिछा रखा था। पुलिस लगातार इस जंगल में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चला रही है।