संस्था के सदस्य के जन्मदिन पर स्कूल में लगाये 101 पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान और मनोहर लाल समृति के सदस्य अजय दीप वाधवा के जन्मदिन के अवसर पर संस्था की तरफ से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरगावां, नामकुम में 101 पौधे लगाये गये। इसमें आम, अमरूद, जामुन, गुलमोहर, नीम, आंवला, अशोक, कठहल के साथ पीपल के पौधे भी शामिल हैं।

इस अवसर पर वाधवा ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस समस्या को दूर करने का एक विकल्प पौधा लगाना भी है। पौधरोपण सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है।

प्रधानाध्यापक मो क्यामुद्दीन ने बताया कि‍ पेड़ ना केवल ऑक्सीजन, बल्कि फल के साथ छाया भी देते हैं। यह सभी मनुष्य के साथ जीव जंतु के लिए भी उपयोगी है।
संस्था ने लोगों से अनुरोध किया कि ‘हर आंगन वृक्षारोपण’ मुहिम से जुड़े। जिन्हें भी अपने घर या आस-पड़ोस के लिए पौधों की जरूरत हो, वह संस्थान से संपर्क (7004115578) कर प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर स्कूल के सहायक शिक्षक संगीता दास, सरिता तिग्गा, कृष्णा कच्छप, सकलदीप कुमार, लुसिया जसिंता किंडो के साथ संस्थान के सदस्य राजीव, जितेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, लक्की, सौरभ, गुंजन, श्याम भी उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।