जून में एक करोड़ लोगों को देंगे टीकाकवर: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। यूपी में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 208 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 302 मरीज़ उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। इसी अवधि में 2 लाख 69 हजार 472 कोविड टेस्ट किए गए। 2,205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार कोशिशों से प्रदेश में दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जून माह के लिए उत्तर प्रदेश ने एक करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया है। अब तक 2 करोड़ 72 लाख 53 हजार से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये गए हैं। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं।