आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

14 जून, 2021

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी का कोपभाजन बन सकते हैं। कारोबारियों को भी कामकाज के दौरान खींचतान हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) जिस कार्य के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसका परिणाम मिलने का समय आ गया है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों पर सोच-समझकर फैसले लें। अन्यथा विवाद और बढ़ सकता है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) घर-बाहर थोड़ी परेशानी का योग है। कोई करीबी आपका विरोध करेगा। इससे आप तनाव में रहेंगे। कोई धर्म कर्म का कार्य कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति का भी योग है। आप अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह से सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का समय अच्छा है। जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कोई पुराना रुका काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 14 जून का राशिफल कारोबार बढ़ाने का आपका प्रयास सफल होगा। हालांकि दिन व्यस्त रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। व्यावहारिक सोच व ठंडे दिमाग से काम लें। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। योजना को पूरा करने के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) यदि निवेश करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। इसके लिए अभी समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी समस्या हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) मानसिक स्थिति को लेकर दिन अनुकूल नहीं है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इससे काम में मन नहीं लगेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिश्रित फल लेकर आया है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यवहार से कोई नजदीकी आहत हो सकता है। इसका असर संबंधों पर पड़ेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज नए लोगों से मुलाकात का योग। उनमें से कुछ कार्यक्षेत्र में उपयोगी साबित होंगे। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी विवाद दूर होगा और स्थिति अनुकूल होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ का योग है। सुख के साधन बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। कामकाज में बाधाएं समाप्त होंगी। वृद्धि के योग हैं।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।