आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 जून, 2021

मेष : दिन शांति से बिताएंगे। आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी। इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे, परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा। घर का वातावरण भी सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना की पूर्ति करेंगे।

वृष : आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे। इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी।

मिथुन : दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र में सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा।

कर्क : दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह : अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

कन्या : बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नहीं जाएगी। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

तुला : दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नहीं। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। गलतियां होने की आशंका भी अधिक है। आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक : किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। इसमें कुछ हद तक सफल रहेंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी, जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

धनु : दिन शुभ फलदायी रहेगा, परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर : दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी। सरकारी कार्यों में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ : दिन विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन : दिन लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे। इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।