बिरसा जैविक उद्यान के बाघ शिवा की मौत, कोरोना की आशंका

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमाझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान के बाघ शिवा की मौत गुरुवार हो गई। उसे कोरोना होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर वहां हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना जांच के लिए उसका नमूना बरेली स्थित इंडियन इस्टि‍ट्यूट ऑफ वेटरनरी साइंस को भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक शिवा पिछले चार दिनों से चल रहा था। उसे लीवर और किडनी की शिकायत थी। मौत की वजह फीवर और संक्रमण होना बताया जा रहा है। इसके कारण चिड़ियाघर में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना जांच के लिए शिवा का सैंपल बरेली भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।

शिवा का जन्म 2011 को कर्नाटक मेंं  हुआ था। 2014 में इसे बेंगलुरु के बन्नेरघाटा बायोलॉजिकल पार्क से रांची लाया गया था। तब से ये रांची के  बिरसा जू में रह रहा था।