नहाने के दौरान युवक तालाब में डूबा, गोताखोर कर रहे है तलाश

झारखंड
Spread the love

बोकारो। जिले के बेरमो अनुमंडल के महुआटांड थाना से सौ मीटर की दूरी स्थित तालाब में नहाने गया युवक फिसल जाने के कारण डूब गया। महुआटांड चोढीटोला निवासी मंटू महतो का बेटा संजीत महतो 24 वर्ष दोपहर को तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह फिसल गया और गहरा पानी में चला गया। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर तब तक वह गहरा पानी में डूब गया।

आनन फानन में बडी संख्या में ग्रामीण तालाब में पहुंचे। अपने स्तर उसे उसकी खोजबीन की, मगर वह नहीं मिला। इसके बाद थाना प्रभारी नीरज कुमार पेटरवार के खेतको से खोताखोर को बुलाया गया। खोताखोर महुआटांड पहुंचे। उसकी तलाश की। लेकिन अब तक युवक नहीं मिला है। मौके पर महुआटांड थाना प्रभारी नीरज कुमार, निवर्तमान मुखिया उमेश महतो, पंसस फुलचंद केवट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। युवक की तलाश जारी है।