घर से ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके प्रखंड के अरसंडे बोडेया रोड से ऑक्‍सीजन सिलेंडर चोरी की खबर सामने आई है। मामले को लेकर डॉ विकास कुमार चतुर्वेदी ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है।

दर्ज बयान में उन्होंने कहा है कि आसपास के लोगों की सहूलियत के लिए 50 किलोग्राम का सात ऑक्सीजन सिलेंडर अपने मकान पर रखा था। इसे 3 जून की रात अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। पूरे मामले को लेकर कांके थाना पुलिस जांच कर रही है।