बिना मास्क बैंक में प्रवेश करने पर गार्ड ने ग्राहक को मारी गोली, देखें वीडियो

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

बरेली के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने बिना मास्क बैंक के प्रवेश करने पर एक ग्राहक को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलते ही बैंक में अफरा-तफरा मच गई। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक को कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के रहने वाले रेलवे कर्मचारी राजेश कुमार सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पहुंचे थे।

दोनों के बीच विवाद होने पर गार्ड केशव प्रसाद ने गोली चला दी। घायल रेलवे कर्मी की पत्नी प्रियंका राठौर ने बताया कि उसके पति पासबुक में इंट्री करवाने के लिए बैंक गए थे, लेकिन मास्क न होने पर गार्ड ने उन्हें लौटा दिया। इसके बाद घर से मास्क लेकर जब वो दोबारा बैंक पहुंचे को गार्ड ने लंच टाइम होने की बात कहते हुए बाद में आने को कहा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

इसके बाद दोनों में विवाद हो गया और गार्ड ने पैर में गोली मार दी। पत्नी का आरोप है कि यह घटना होने बाद बैंक वालों ने न तो पुलिस को इसकी जानकारी दी और न ही उसके घायल पति का इलाज करवाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। वहीं इस पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने कहा कि आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।