एसपी आवास से ड्यूटी कर घर लौटा सिपाही, कुछ देर बाद मिली लाश

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास से ड्यूटी कर सिपाही अपने आवास लौटा था। कुछ देर बाद ही उसकी लाश मिली। वह किराये के मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। जांच शुरू कर दी। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर का है।

जानकारी के मुताबिक सिपाही सौरभ यादव पुलिस अधीक्षक आवास से सुबह ही ड्यूटी कर अपने घर लौटा था। वह जनपद इटावा के मोहल्ला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सिपाही मोहल्ला नवदिया में सत्य प्रकाश शुक्ला के मकान में किराए पर अकेला ही रहता था।

सिपाही के ड्यूटी से लौटने के कुछ समय बाद मकान मालिक ने कमरे में उसका शव लटकते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक घटना स्‍थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। मामले की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी गई।

बताया जाता है कि मृतक सिपाही सौरभ यादव दिमागी तौर से परेशान था। वह पुलिस सेवा में वर्ष, 2005 में भर्ती हुआ था। हालांकि मौत की सही वजह जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी।