तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ ने शोक सभा कर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

बोकारो। तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ द्वारा सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। इसमें दिवंगत अधिवक्ता लिपिक रतन लाल स्वर्णकार, अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा, बसंत कुमार महतो, सुखदेव राम रवानी एवं नंदकिशोर महली को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम ने कहा कि उनकी मृत्यु से हमें काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।

अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता लिपिक एवं अधिवक्ता काफी मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा ने कहा कि‍ कोरोना काल में हमें काफी आर्थिक एवं शारीरिक क्षति पहुंची है। एक साथ हम 5 लोगों की शोक सभा मना रहे हैं। हम सभी मिलकर कोशिश करें दिवंगत के परिजनों को कभी किसी प्रकार का परेशानी नहीं हो।

शोक सभा में अधिवक्ता लिपिक संघ के उपाध्यक्ष राजीव झा, अधिवक्ता लिपिक संघ के महासचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा, जनार्दन प्रसाद, हेमंत कुमार गुरु, वेंकट हरी विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, जीवन सागर, विजय कुमार, अरविंद शर्मा, लखन महतो, मंटू राम, पंकज कुमार सिंह, अजय ठाकुर, अनिल कुमार प्रजापति, वासुदेव साह, मोहम्मद असलम अंसारी, राम लखन यादव, दिनेश्वर करमाली, अशोक कुमार, डोमन दुबे, संजय कश्यप, कृष्ण पाल ठाकुर सहित कई अन्य अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे।