पार्टी में हुई बहस के बाद उठाया ऐसा कदम, पहुंच गया जेल

अपराध झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। पार्टी में दो युवकों की आपस में बहस हुई। इसके बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि वह जेल पहुंच गया। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा गांव का है।

उक्‍त गांव निवासी बैजनाथ सिंह के 20 वर्षीय पुत्र मधुरंजन सिंह की बीते 29 जून की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता बैजनाथ सिंह ने थाना को लिखित आवेदन दिया गया था। इसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस मामले में पारस सिंह के पुत्र राजा सिंह और कृष्णा राम के पुत्र ओमप्रकाश राम को गिरफ्तार किया गया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों ने इस कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त लोहे का चाकू व दाब बरामद किया गया। साथ ही, कांड को अंजाम देने के बाद कपड़े में लगे खून को मिटाने के लिए उसे जला दिया गया। दोनों की निशानदेही पर कपड़े का राख भी बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा कांड को अंजाम देने के बाद भागने वाले रास्ते से अभियुक्त का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या करने के पीछे आपसी विवाद सामने आया है। किसी बात को लेकर एक पार्टी में मधुरंजन सिंह और राजा सिंह के बीच बहस हो गयी थी। इसके बाद मधुरंजन ने राजा सिंह के घर में जाकर गाली-गलौज कर दिया था। इसे राजा सिंह ने अपना ईगो बना लिया था। फिर घटना को अंजाम दिया गया। कांडी पुलिस द्वारा 48 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का खुलासा किया गया।