आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। ग्रामीण इलाकों में लोग टीका लेने से अब भी कतरा रहे हैं। जिला प्रशासन उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने में लगा है। काफी लोग प्रेरित होकर टीका लगवा भी रहे हैं। कुछ लोग अब भी टीका लगाने से परहेज कर रहे हैं। स्थिति के मद्देनजर अब सामाजिक और धार्मिक ने मोर्चा संभाल लिया है। वे वैक्सीनेशन के लिए सभी को प्रेरित करेंगे।
इस मामले को लेकर मंगलवार को जिले के एमजी रोड स्थित स्थानीय झखरा कुंबा में सामाजिक और धार्मिक अगुवा की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिले को कोरोनो महामारी के खतरे से बचाव के लिए 18 साल और 45 साल से उपर सभी लोगों को वैक्सीन लेने का आह्वान किया गया। सामाजिक एवं धार्मिक अगुवा ने एक स्वर में कहा कि सभी को वैक्सीन लेने के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे। प्रेरित करेंगे।
सामाजिक-धार्मिक अगुवा, जिला प्रशासन और सदर सीओ अरूण कुमार तिर्की की पहल पर 10 जून को सुबह 9.30 बजे झखरा कुंबा में मेडिकल कैंप लगाकर वैक्सीन लगाया जाएगा। अगवा ने समाज के लोगों से कहा है कि जीवन अनमोल है। जिंदगी जीना है तो वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। इसलिए 18 साल हो चुके सभी लोग झखरा कुंबा में वैक्सीन लेने जरूर आए।
बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव ने की। मौके पर लोहरदगा सदर सीओ अरूण कुमार तिर्की, सरना धर्म प्रार्थना सभा केंद्रीय सचिव सोमे उरांव, जिला सचिव सोमदेव उरांव, लेखापाल आकाश भगत, संरक्षक फूलदेव उरांव, विनय उरांव, सभी सरना धर्म प्रार्थना सभा के संरक्षक बिरसा उरांव, नेशनल सरना प्रचार समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव, प्रेम प्रकाश भगत, ज्ञान मुंडा, मनीष मुंडा, इंद्रदेव लकड़ा, ग्राम पंचायत तोड़ार के मुखिया सुखदेव उरांव मौजूद थे।