वाईबीएन विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर गोष्‍ठी आयोजित

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। विज्ञान भारती झारखंड एवं वाईबीएन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान दिवस पर रविवार को एक दिवसीय गोष्‍ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ केवल कृष्ण शर्मा, निदेशक (भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान, रांची) और उपेंद्र राय, संगठन सचिव (विज्ञान भारती, झारखंड) थे।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता डॉ चंद्रजीत कुमार ने कहा कि‍ वर्तमान कोविड परिवेश में विज्ञान एवं तकनीक का महत्व बढ़ गया है। भारत सहित संपूर्ण विश्व आज आत्मनिर्भर होने की कोशिश कर रहा है। इसी आत्मनिर्भरता के कारण आज भारत पूरे विश्व को विभिन्न प्रकार की सेवा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

निदेशक डॉ शर्मा ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक राल और गोंद के बहुगामी उपयोग से रू-ब-रू कराया। इस अवसर पर डॉ शर्मा ने विश्वविद्यालय के साथ मिलकर विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि जाहिर की। मौके पर अरविंद कुमार, डॉ कमल कांत पात्रा, डॉ राजेश कुमार मिश्रा, रामजी यादव, सुधीर कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इं दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।