सामाजिक न्याय की पक्षधर है राजद : शकील अख्तर

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने लोहरदगा में संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी का लोहरदगा जिलाध्यक्ष समाजसेवी शकील अख्तर को बनाया। उन्हें शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार कर प्रदेश नेतृत्व को अनुमोदित कराने के लिए कहा है।

नवमनोनित जिलाध्यक्ष शकील अख्तर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की घोषित नीति पर राजनीति करती है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में राजद की सोच जन जन तक पहुंचाया जाएगा। समाज के दबे कुचले पिछड़े व गरीब समुदाय के लोगों के लिए राजद आवाज बनेगा। जिले में सशक्त और धारदार संगठन शीघ्र बनाया जाएगा।

शकील अख्तर के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए जिलाध्यक्ष शकील अख्तर को बधाई दी है। बधाई देने वालो में सुनील मेहता, राजद नेता खुर्शीद आलम, एजाज अख्तर, नुसरत अंसारी, मुर्शीद आलम, मुतालिब खान, कृष्णा ठाकुर, कृष्णा तिर्की, विष्णु प्रजापति, हाजी अब्बू सामा समेत अन्य शामिल है।

इधर लोहरदगा जिला प्रभारी सदाकत हुसैन अंसारी ने कहा कि पूर्व के जिलाध्यक्ष मोहिबुल्ला अंसारी ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कुछ कार्य नहीं किया इसके कारण उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा पदमुक्त किया गया है। राजद जिलाध्यक्ष का दायित्व शकील अख्तर को सौंपा गया है।