देश में एक दिन में रिकॉर्ड: 47 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोराना वैक्सीन मुफ्त दिए जाने के पहले दिन ही रिकॉर्ड बना गया है।

भारत में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 52 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सरकार ने 21 जून से टीकाकरण को तेज गति देने का ऐलान किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को पहले दिन 4 बजे तक 47 लाख 51 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

यह एक दिन में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले दो अप्रैल को 42 लाख 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं।