पुलिस ने फर्जी वैक्सीन लगाने वालों से बरामद किए 12 लाख रुपए

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने में वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया गया लेकिन दूसरी और फर्जी कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले शहर में सामने आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मुंबई में लगभग 2 हजार लोगों को फर्जी कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जानकारी के अनुसार, यही फर्जी वैक्सीन कोलकाता शहर में विकलांगों समेत लगभग 500 लोगों को लगाई गई है। खबरों के अनुसार, मुंबई में लगभग 2 हजार लोग को कोरोना की फर्जी वैक्सीन लगाई, असल में उन्हें सेलिन सॉल्यूशन दी गई है। इस मामले में मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल के 2 डॉक्टरों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास पाटिल ने कहा, जाँच के अनुसार इस समूह की तरफ से आठ और कैम्प का आयोजन किया गया था। पुलिस ने 12.4 लाख रुपये बरामद किए हैं जिन्हें आरोपियों ने धोखाधड़ी कर लोगों से लिया था।