
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिला के गारु थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में पुलिस-उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। इस दौरान हथियार सहित समान बरामद किए गये।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह करीब 8.50 बजे हुई है। नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 203 कोबरा, 214 बटालियन CRPF और जेजे की संयुक्त कार्रवाई की। इस क्रम में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस के मुताबिक छोटू खेरवार के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें एक उग्रवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने उग्रवादी के शव को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान 4 हथियार समेत कई समान बरामद किए गए।