आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के पुत्र एवं कांग्रेस नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव के सौजन्य से ऑक्सीजन सिलेंडर का वितरण किया गया। लोहरदगा के प्रत्येक प्रखंड में ऑक्सीजन सिलेंडर संपूर्ण किट के साथ दिया गया। प्रखंड अध्यक्षों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि इमरजेंसी में अब किसी को ऑक्सीजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोविड 19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों की जान जोखिम में थी। अभी भी खतरा पूरी तरह नहीं टला है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। अब अपातकालीन स्थिति में या आने वाली तीसरी लहर में मरीज, ग्रामीण, असक्षम लोगों के लिए रोहित प्रियदर्शी उरांव द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया है। अब उन लोगों को सुरक्षित किया जा सकेगा।
पार्टी के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार भी ऑक्सीजन उत्पादन को लेकर सजग है। प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने और आपूर्ति को लेकर प्रयासरत है। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं रोहित प्रियदर्शी उरांव के प्रयास से जिलेवासियों को कोरोना से लड़ने में मदद मिल रही है।
कार्यक्रम में हाजी शकील अहमद, प्रदीप विश्वकर्मा, डोमना उरांव, सामुल अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, रविन्द्र सिंह, अनिश खान, बिरमत भगत, सरिता देवी, संतोष महतो, दीपक महतो, दिनेश प्रसाद, विशाल डुंगडुंग, जुबेर अंसारी, रेहान अख्तर, असलम अंसारी, रंजन उरांव, बिरसा उरांव, मुजाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।