रांची। कोरोना के खिलाफ महर्षि सेवा संस्थान के सदस्य जागरुकता अभियान जारी रखे हुए हैं। इस क्रम में झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में चित्र और स्लोगन बनाकर जागरुकता संदेश दिया गया। रांची स्थित राजभवन के पास भी गुरुवार को चित्र और स्लोगन के माध्यम से जागरुकता संदेश दिया गया।
‘अनलॉक की हो रही तैयारी, बढ़ने ना दे फिर से ये महामारी’, कोई भी अनलॉक सफल तभी हो सकता है, जब नागरिक लापरवाही ना करे’ आदि संदेश दिये। संस्थान के सदस्यों ने लोगों से अनलॉक में भी मास्क, सेनिटाइजर का प्रयोग और 2 गज की दूरी का पालन करने की अपील की।
इसके साथ ऑक्सीजन पार्क और मोरहाबादी मैदान पास भी सुन्दर चित्र बनाया गया। इसमें कोरोना भगाओ, देश बचाओ का संदेश दिया गया। संस्थान के सचिव सुनील ने कहा कि टीका जरूर ले और सुरक्षित रहें। इस विकट स्थित में टीका एक सुरक्षा कवच के समान है। इसलिए दूसरों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें।
संस्था के राजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना के चित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम जारी रहेगा। चित्रकारी का कार्य हमारे संस्थान के सचिव सुनील द्वारा किया गया। इसमें श्याम, सौरव, अंकित, नीरज, गोपी गुंजन, सुबोध पंडित, जितेंद्र का सहयोग रहा।