विश्व साइकिल दिवस पर बच्चों ने साइकिलिंग को अपने फिटनेस के लिए चुना

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया। लॉकडाउन के दौरान बच्चों का खेल-कूद लगभग बंद सा हो गया है।

कोविड-19 के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की वजह से प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से अपने-अपने घर पर ही, अपनी शारीरिक क्षमता के आधार पर साइकिल की सवारी की। भरपूर मनोरंजन भी किया। इस सवारी के द्वारा बच्चों ने यह जाना कि शरीर की मांसपेशियों की ताकत और लचीलापन में वृद्धि होती है। पर्यावरण को उससे कोई खतरा नहीं है।

सभी शिक्षिकाओं के माध्यम से बच्चों ने साइकिल संबंधित अनेक जानकारियां भी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुंजन भसीन ने बच्चों को साइकिलिंग की उपयोगिता बताई। हर दिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया।