बिहार के बेटे का यह काम न्यूजीलैंड को भाया, 8 जून को पीएम जैसिंडा से करेंगे बात, फिर होगी मुलाकात

देश बिहार
Spread the love

मधुबनी जिले के रहने वाले यश झा ने मिथलांचल समेत पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। कोरोना काल में यश ने सोशल मीडिया के सहारे एक बूढ़ी औरत तक मदद पहुंचाई थी। ऐसे में यश के काम की प्रशंसा अब न्यूजीलैंड तक जा पहुंची है। यहीं वजह हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड के सरकारी कार्यक्रम ‘पॉजिटिव मीडिया’ में शामिल किया गया है।

मधुबनी के रहने वाले छात्र यश झा 8 जून को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से रूबरू होंगे। न्यूजीलैंड के एक सरकारी कार्यक्रम में यश को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का नाम ‘पॉजिटिव मीडिया’ है। यहां बता दें कि इस कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये पूरा कार्यक्रम जूम एप के माध्यम से होगा। इससे पहले यश झा के साथ न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पिने ने बातचीत की थी। जिसके बाद ‘पीएमओ न्यूजीलैंड’ ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम में यश को चुने जाने की जानकारी मीडिया को दी थी।

इस संबंध में यश झा ने बताया कि उन्हें इमेल से न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया गया है, जो कोविड संक्रमण समाप्त होने के बाद ही संभव है। यश ने बताया कि उन्होंने हैशटैग के माध्यम से पटना की एक बूढ़ी औरत तक मदद पहुंचाई थी। इस दौरान उन्होंने हैशटैग अभियान चलाकर सभी से इनकी मदद करने की अपील की थी। इसी दौरान उनके पोस्ट से सिर्फ 40 मिनट में उन्हें सभी तरह की प्रशासनिक मदद मिल गई।