देश के दो और समुद्री तटों को मिला ब्लू फ्लैग, जानिए इसके बारें में

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। देश के 2 और समुद्र तटों (बीच) को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट मिला है। ब्लू फ्लैग एक इको लेबल टैग है जो अब तक भारत में कुल 10 समुद्री तटों को दिया जा चुका है।

इस साल के सर्टिफिकेट के लिए तमिलनाडु में कोवलन और पुदुचेरी में ईडन समुद्री तट को चुना गया है। ब्लू फ्लैग बीच एक इको टूरिज्म मॉडल है जो पर्यटकों/समुद्र तट पर जाने वालों को स्वच्छ पानी, सुविधाएं, एक सुरक्षित और और स्वस्थ वातावरण और क्षेत्र का सतत विकास प्रदान करने का प्रयास करता है।

जिस भी देश के समुद्र तटों पर ये सुविधाएं होती हैं उन समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट से नवाजा जाता है। यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त लेबल है जो 33 कड़े मानदंडों के आधार पर मिलता है।