तालाब में नहाने के दौरान डूबा व्‍यक्ति, एक घंटे बाद शव बरामद

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चतरोचट्टी तालाब में नहाने के क्रम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी निवासी रामचरण ठाकुर तालाब में नहाने गये थे। पिछले दिनों भारी बारिश के कारण तालाब में पानी भरा हुआ है। नहाने के क्रम में वह चिकनी मिट्टी में फिसल गये और गहरे पानी में चले गये।

डूबने के क्रम में रामचरण ठाकुर ने जोर-जोर से बचाने के लिए आवाज लगाई। तालाब के आसपास नहा रहे लोग आवाज सुनकर जब तक उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक वह गहरे पानी में जा चुका थे। घटना की जानकारी मिलते ही चतरोचट्टी के मुखिया प्रतिनिधि महादेव महतो तालाब पहुंचे।

जानकारी लेने के बाद इसकी तत्काल सूचना गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और थाना प्रभारी विवेक तिवारी को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। उसकी तलाश के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ग्रामीण तालाब में मछली पकड़ने वाला साधन लेकर उसकी खोजबीन शुरू की। एक घंटे के बाद शव बरामद किया गया।