जानिए कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, सही समय व सूतक काल क्या होगा

देश
Spread the love

साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी माह लगने वाला है, ज्योतिष की मानें तो यह ग्रहण ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। पंचाग के अनुसार इसी दिन शनि जयंती भी पड़ रही है। इस ग्रहण में आप कोई भी शुभ कार्य नहीं कर पाएंगे। देश के उत्तरी राज्यों में मानाया जाने वाला वट सावित्री का व्रत भी इसी दिन होगा।

इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे जिसकी शुरूआत मई माह के चंद्र ग्रहण से हो चुकी है। जून माह में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो साल में लगने वाले चारों ग्रहण में से तीन ग्रहण भारत में देखें जा सकेंगे अर्थात् इनका प्रभाव भी भारत के लोगों पर विशेष रूप से होगा। जो ग्रहण भारत में दिखाई देंगे उनके सूतक काल को भी भारत में माना जाएगा। इस ग्रहण का असर राजनीति में भी पड़ेगा।

वर्ष 2021 में लगने वाले ग्रहण – जानें किन-किन तारीखों में लगेंगे ग्रहण

सूर्य ग्रहण – 10 जून व 4 दिसंबर

चंद्र ग्रहण – 26 मई व 19 नवंबर

खगोलशास्त्रियों का क्या कहना है

साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, भारत में इसको आंशिक रूप से ही देखा जा सकेगा। यूरोप, एशिया, कनाडा, रूस, और उत्तरी अमेरिका में भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

10, जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण दिन में 1:42 से प्रारंभ होकर शाम को 6:41 तक चलेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल क्या होगा

ग्रहण के 12 घंटे पहले से सूतक प्रारंभ हो जाता है, जबकि सूर्य ग्रहण की पूर्णता पर ये मान्य होता है। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि भारत में सूर्य ग्रहण आंशिक होगा इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा और इसी वजह से शनि जंयती व वट सावित्री मानने में रोक नहीं होगी।