झारखंड के 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ के कर्ज माफ, देखें जिलावार आंकड़े

कृषि झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्पितः कृषि मंत्री

रांची। झारखंड के 2.46 लाख किसानों के कर्ज माफ किये गये हैं। कुल 980.06 करोड़ की राशि किसानों के कर्ज माफी में दी गई। राज्य के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्पित है। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना ने उन किसानों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं, जो कर्ज के तले दबे हुए थे। सरकार ने बजट में कर्ज माफी की घोषणा की थी। निरंतर हम इस योजना को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि बैंको के द्वारा जो आंकड़े दिए गए थे, किसानों की कर्ज माफी को लेकर उसमें 9,02,603 (संशोधित) ऋणी किसान हैं। बैंक ने अब तक 5,61,333 किसानों का डाटा अपलोड किया है। उसमे से सरकार ने अब तक 2,46,012 किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं। कुल 980.06 करोड़ की राशि किसानों के कर्ज माफी में दे दी गई है।

बादल ने कहा कि ऋण माफी के लिए सभी प्रकार के राशन कार्ड (उजला राशन कार्ड सहित) योग्यता निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जा सकेंगे। इस काम के लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को भी कार्यों में गति लाने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा बैंकों में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करें। कोई तकनीकी परेशानी आए, तो इसे लेकर जिला स्तर पर कृषि पदाधिकारी से बात कर उसका निराकरण करें।

जिलावार आंकड़े