Jharkhand : लगातार तीन दिन होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी, यहां होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में अगले तीन दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 18 जून को दी। शुक्रवार को रांची, देवघर सहित राज्‍य के कई इलाकों में काफी बारिश हुई।

19 जून

पूर्वी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

20 जून

राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

21 जून

राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।