Jharkhand : इन जिलों के लोग रहें सतर्क, भारी बारिश के हैं संकेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 27 जून को दी।

28 जून

उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

29 जून

उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।