पहलवान चंचला को हर सुविधा मुहैया कराएगी झारखंड सरकार

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित झारखंड की पहलवान सुश्री चंचला कुमारी ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंचला को अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उक्त प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आपने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। खेल को लेकर आपकी जो भी जरूरतें होंगी, उसे सरकार मुहैया कराएगी। मौके पर ही उन्होंने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल को निर्देश दिया कि वे चंचला को सभी जरूरी यथोचित खेल संसाधन उपलब्ध कराए।

गौरतलब है कि हंगरी के बुडापेस्ट में 19 से 25 जुलाई, 21 तक विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें पहलवान सुश्री चंचला कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, कोच बबलू कुमार और जेएसएसपीएस के मुकुल टोपनो मौजूद थे।