कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल, मिलेगा लोकसभा का टिकट

राजनीति झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की चाईबासा लोकसभा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गई है। वह अपने पति पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा के साथ रांची स्थित भाजपा कार्यालय में बाबूलाल मरांडी के सामने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा उन्‍हें इसी सीट से लोकसभा का टिकट देगी।

जानकारी के मुताबिक गीता कोड़ा राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से खुश नहीं थीं। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को झारखंड में बड़ा नुकसान होगा। वह झारखंड से एकमात्र कांग्रेस की सांसद थीं।

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के मद्देनजर भाजपा ने गीता कोड़ा को पार्टी में शामिल कराया है। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछली बार एनडीए गठबंधन ने 12 सीटें जीती थीं। दो सीटें चूक गईं थीं। इस बार हम उन दो सीटों पर भी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

बतातें चलें कि मधु कोड़ा पहली बार भाजपा की टिकट पर ही जीतकर विधायक बने थे। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक और फिर मुख्‍यमंत्री बने थे। निर्वाचन आयोग द्वारा उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उन्‍होंने अपनी के साथ कांग्रेस की सदस्‍यता ली। पत्‍नी को लोकसभा का टिकट मिला। गीता ने भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मण गिलुवा को हराया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8