रांची। रांची समेरिटंस लेडिज सर्कल 169 एवं वनवासी कल्याण केंद्र सैनिटरी नैपकिन निर्माण की पहल की है। इससे हर दिन अच्छी गुणवत्ता की नैपकिन बनेगी। महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
झारखंड की राजधानी रांची के रातू के हुरहूरी गांव में इन संस्था द्वारा महिलाओं की माहवारी के समय उपयोग आने वाली सैनिटेरी नैपकिन उत्पादन की मशीन लगायी गई। यह मशीन सामाजिक संस्था वनवासी कल्याण केंद्र की ही एक स्वयं सहायता महिला समूह ‘शारदा महिला उत्थान’ समिति को दी गयी है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ थे। इस यूनिट की स्थापना एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन लेडिज सर्कल की अध्यक्ष श्रीमती निकिता किरण सरावगी के सौजन्य से हुआ। समारोह में वनवासी कल्याण केंद्र रांची महानगर के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि लेडिज सर्कल संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के उत्थान और अन्य सामाजिक कार्य करते रहता है। इस कार्यक्रम में सर्कल की अध्यक्ष निकिता सरावगी, उपाध्यक्ष लीना गिरधर भी मौजूद थीं। कोरोना के मद्देनजजर देश-विदेश से कई अतिथि और संगठन के सदस्य जूम के माध्यम से शामिल हुए। समारोह में विशेष अतिथि और मुख्य आयोजक फ्रांस लेडिज सर्कल की राष्ट्रीय अध्यक्षा 2021 श्रीमती ओरेलि टूईल और समाजसेविका श्रीमती शारदा पोद्दार, स्कॉटलैंड से जूम पर उपस्थित रही।
रांची समेरिटंन लेडीज सर्कल की अध्यक्षा निकिता सरवगी ने बताया कि इस मशीन द्वारा महिलाओं के लिए सस्ती कीमत वाली अच्छी गुणवत्ता वाली 6000 सैनिटेरी नैपकिन प्रतिदिन बनाई जा सकेगी। करीब 20 महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। यह मशीन लेडिज सर्कल अंतर्राष्ट्रीय संस्था के ‘प्रोजेक्ट क्रीमसन’ के तहत लगाया गया।
समारोह में रीझू कच्छप, महामंत्री व श्रीमती प्रतिभा गोयल, उपाध्यक्ष (रांची महानगर वनवासी कल्याण केंद्र), राघव राणा (ग्राम विकास प्रमुख), श्रीमती जयाकुमारी, आलोक ओरम उपस्थित थे। इसके अलावा मौके पर लेडिज सर्कल 169 की सदस्य प्रीति, खुशबू, नैना, मिनाली, अंशु, स्नेहा, हर्षा, नेहा और राउंड टेबल 244 के सदस्य अनिश, पीयूष, अनिरुध, अभिषेक, राहुल, देवांश मौजूद थे।