गुड न्यूजः बुधवार से चलेगी हटिया-पुणे-हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। ऐसे में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-पुणे-हटिया के बीच आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि इस ट्रेन में जेनरेटर कार के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 14 कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08618 हटिया-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09/06/2021, 16/06/2021 एवं 23/06/2021 को हटिया से चलेगी।

हटिया से प्रस्थान बुधवार को 23:55 बजे, राउरकेला आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:10 बजे, बिलासपुर आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, रायपुर आगमन 12:45 बजे प्रस्थान 12:50 बजे, गोंदिया आगमन 15:48 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, नागपुर आगमन 17:50 बजे प्रस्थान 17:55 बजे, भुसावल आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे एवं पुणे आगमन शुक्रवार 09:05 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08617 पुणे-हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11/06/2021, 18/06/2021 एवं 25/06/2021 को पुणे से चलेगी।

पुणे से प्रस्थान शुक्रवार को 17:40 बजे, भुसावल आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, नागपुर आगमन 09:15 बजे प्रस्थान 09:20 बजे, गोंदिया आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:35 बजे, रायपुर आगमन 14:15 बजे प्रस्थान 14:20 बजे, बिलासपुर आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:15 बजे, राउरकेला आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे एवं हटिया आगमन रविवार 00:20 बजे होगा।