कोष की कमी के बावजूद किसानों का कर्ज माफ कि‍या सरकार ने : डॉ उरांव

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। वित्त मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार के कृषि ऋण माफी योजना में अब तक राज्य के 9 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। अन्य किसानों को आवेदन पर भी कार्य चल रहा है। अब सरकार केसीसी ऋण दे रही है, जिसे किसानों द्वारा फसल नुकसान होने पर ऋण नही चुका पा रहे हैं। अब किसानों का ऋण सरकार माफ कर दे रही है। फसल खराब होने पर सरकार किसानों को राहत भी देती है। वर्तमान राज्य सरकार अपने वादों को एक-एक कर निभा रही है। सरकार ने कोष की कमी के बावजूद किसानों के कर्ज को माफ करने का कार्य किया है। सरकार आगे भी किसानों का कर्ज माफ करेगी। हेमंत सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जिले के टाना भगतों ने घर,जमीन छोड़कर अंग्रेजों से लड़े। उन टाना भगतों के वंशजों की सुधि उपायुक्त ने ली है। वह 28 जून को परिसंपत्ति वितरण समारोह में बोल रहे थे।

इसका किया गया वितरण

जिला प्रशासन की ओर से नया नगर भवन में टाना भगत विकास प्राधिकार, ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि/भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा परिसंपत्तियों का वितरण 28 जून को किया गया। इसके अंतर्गत जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार कोष से शत-प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर, ट्रेलर, रोटावेटर, कल्टीवेटर दिया गया। इसकी लागत 93 लाख 73 हजार 896 रुपये है। कृषि कार्यालय की ओर से 15 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर हाईब्रिड धान डीआरआरएच-2, एक किसान को मक्का और एक किसान को मूंगफली का बीज दिया गया। भूमि संरक्षण कार्यालय की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान पर 40 लाख की लागत से जेएसएलपीएस की 4 महिला स्वयंसहायता समूहों को मिनी ट्रेक्टर, ट्रेलर, कल्टीवेटर दिया गया।

लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया

ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 12 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में विधायक मद से 8 ग्राम प्रधानों के बीच एक-एक ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त इस वर्ष फरवरी में चमोली, उत्तराखंड में हुए भू-स्खलन की वजह से लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के बेटहट पंचायत के 9 मृतकों के परिजनों के बीच 33 लाख की मुआवजा राशि आपदा प्रबंधन की ओर से वितरित की गई।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल दंडाधिकारी अरविंद कुमार लाल, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

किसानों की उन्नति के लिए सभी व्यवस्थाएं देंगे

कार्यक्रम में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हम किसानों की उन्नति के लिए सभी व्यवस्थाएं देंगे। अभी खेती के लिए बीज का वितरण किया जा रहा है, जो समय पर हो रहा है। पूर्व के वर्षों में बीज के वितरण में देरी होने के कारण किसान समय से धान लगा नहीं पाते थे जिसका असर फसल पर पडता था। हमारी सरकार किसानों के उत्थान को लेकर संवेदनशील है। हम खेती के लिए खाद, बीज, सिंचाई, कीटनाशक, कृषि उपकरण, बाजार सब कुछ देंगे। मंत्री ने कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी को कीटनाशक की व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ससमय फसल को कीटों के प्रकोप से बचाया जा सके। किसानों की उपज बढ़ाने के लिए किसानों को बेहतर किस्म का बीज दिया जा रहा है।

खाद्य निगम के पास 188 करोड़ रुपये बकाया

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है किसानों इस फसल का बाजार उपलब्ध कराने के लिए। सरकार किसानों का धान 20.50 किग्रा की दर से खरीद कर रही है। किसानों को तीन-चार माह में भुगतान हो जा रहा है। किसानों का धान भारतीय खाद्य निगम को जाता है, जिसका भुगतान  केंद्र सरकार के अधीन भारतीय खाद्य निगम करती है। अब तक 188 करोड़ खाद्य निगम के पास बकाया है। इस प्रक्रिया में समय लगता है।

जिले के किसानों की उन्नति हमारा कर्तव्य : सांसद

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जिले के किसानों की उन्नति करना हमारा कर्तव्य है। टाना भगतों के उत्थान के लिए जिला में प्राधिकार गठित है। टाना भगतों का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है। प्राधिकार में मिलनेवाले कोष का उपयोग टाना भगतों के उत्थान के लिए किया जा रहा है। किसानों के लिए भी राज्य सरकार द्वारा काफी कुछ कार्य किये जा रहे हैं।

टाना भगतों का कार्य करने का मिला अवसर : उपायुक्त

उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि टाना भगतों के लिए जिला में टाना भगत विकास प्राधिकार गठित किया गया है। इसमें मिलने वाले कोष का उपयोग टाना भगतों के उत्थान के लिए किया जा रहा है। यह अवसर है हमारे लिए टाना भगतों को सम्मान देने का। आजादी की लड़ाई में जो योगदान टाना भगतों का रहा है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। बल्कि हमारा भी कर्तव्य है कि हम टाना भगतों के लिए लगातार विकास के कार्य करें। टाना भगतों के विकास के लिए जो संभव होगा जिला प्रशासन करेगा। राज्य सरकार के प्रयास से हम इस वर्ष किसानों को समय से बीज दे पा रहे हैं।

मिनी ट्रैक्टर के लाभुक समूह

• हम होंगे कामयाब, रोरद, पेशरार

• रूमारू सामेंग, पेशरार, पेशरार

• गेंदाफूल, कुडू, कुडू

• सरना महिला मंडल, आनंदपुर, किस्को

टाना भगत विकास प्राधिकार कोष से दिया गया ट्रैक्टर

• डांडू, सेन्हा-सरिता टाना भगत, अध्यक्ष एवं लालवीर टाना भगत, सचिव

• पंडरिया, भण्डरा-सोमनाथ टाना भगत, अध्यक्ष एवं विजय टाना भगत, सचिव

• सेमरडीह, किस्को-मुन्ना टाना भगत, अध्यक्ष एवं सुखराम टाना भगत, सचिव

• रोन्हया टोली, कुडू-राम सिंह टाना भगत, अध्यक्ष एवं रामलाल टाना भगत, सचिव

• मोदो टोना भगत, अध्यक्ष

• पवन टाना भगत, अध्यक्ष एवं रामदुलार, सचिव

• पूर्वी सेन्हा-संतोष टाना भगत, अध्यक्ष

• झालजमीरा व जामुनडीपा, सेन्हा-दयानंद टाना भगत ,सचिव

• तुरियाडीह, पेशरार-लक्ष्मण टाना भगत, अध्यक्ष एवं कार्तिक टाना भगत, सचिव

• कुडू-सुनील टाना भगत, अध्यक्ष एवं सोमरा टाना भगत, सचिव

विधायक मद से दिया गया ऑक्सीमीटर

• चरकू यादव, बरियातू

• लक्ष्मण साहू, पाण्डेपुरा

• प्रदीप भगत, केराडीह

• दरोगा सिंह, मक्का

• विजय उरांव, रूबेद

• राजेंद्र उरांव, सरजूपावा

• लक्ष्मण टाना भगत, नीचे तुरियाडीह

• दिलेश्वर टाना भगत, गम्हरिया

चमोली आपदा के मृतक के आश्रितों को दी गयी मुआवजा राशि

• बिरिया उरांव (मृतक: रविंद उरांव)

• प्रकाश बाखला (मृतक: नेम्हस बाखला)

• प्रतिमा बखला (मृतक: उरवानुस)

• रामकिशुन उरांव (मृतक: दीपक कुजूर)

• संतोष बखला (मृतक: मंजनू बखला)

• बंधन उरांव (मृतक: प्रेम उरांव)

• रीता देवी (मृतक: विक्की भगत)

• मनोज बखला (मृतक: ज्योतिष बखला)

• प्रकाश बखला (मृतक: सुनील बखला)

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक

• राम  टाना भगत, मुर्कीतोड़ार, सेन्हा

• रामदयाल टाना भगत,

• मिनसरिया टाना भगत

• चमरा टाना भगत

• झरिया टाना भगत,

• हरी टाना भगत,

• रति टाना भगत

• भसरफून खातून, जुरिया, लोहरदगा

• रबीना खातून, जुरिया, लोहरदगा

• रमनी नगेशिया, पेशरार

• अशोक सिंह, जोरी

• मिथलेश कुंअर, निंगनी

• नरेश प्रसाद, जीमा, कुडू

• लाल यदुबर नाथ शाहदेव

• बड़कीचांपी, कुडू