
रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंद विहार-रांची के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 1 कोच, एसएलआर का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 8 कोच, वातानुकूलित 3 -टियर के 2 कोच एवं रसोईयान का 1 कोच यानी 16 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार द्वी सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 28 जून, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी।
रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 00:58 बजे प्रस्थान 01:03 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:15 बजे, गोमो आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, कोडरमा आगमन 04:16 बजे प्रस्थान 04:18 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:40 बजे, कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे एवं आनंद विहार आगमन 19:35 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची द्वी सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार से चलेगी।
आनंद विहार प्रस्थान 08:00 बजे, कानपुर आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे, कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे, गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे एवं रांची आगमन 04:45 बजे होगा।