नशे में धुत दूल्हा नहीं चढ़ सका घोड़ी, दुल्हन ने कैंसिल की शादी

उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अपनी शादी में दूल्हा नशे में धुत होने के कारण घोड़ी पर नहीं चढ़ सका, जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे से इतनी शराब पी ली थी कि वह घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा था। मामला सदर बाजार के एक मैरिज लॉन का है। काफी बार कोशिश करने के बाद दुल्हा घोड़ी से कई बार नीचे गिर गया। शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी। लड़की ने कहा कि शादी के बाद वह उसकी जिंदगी खराब कर देता।