देवघर पुलिस ने की 1683 वाहनों की जांच, इतने संदिग्ध वाहनों को जब्त कर ले आयी थाना

झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में बढ़ते मोटरसाइकिल चोरी मामलों के बाद शनिवार के दिन बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग अभियान देवघर जिले के नगर, रिखिया, कुंडा, जसीडीह और मोहनपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देवघर नगर थाना क्षेत्र के 15 स्थानों पर अभियान चलाया गया।

नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौंक, रांगा मोड़, जटाही मोड़, नंदन पहाड़ चौक, काली बाड़ी चौक, शंख मोड़, कोरियासा, बाजला चौक, शहीद आश्रम मोड़, हदहदिया पुल, टावर चौक, देवसंघ चौक, छतीसी चौक और आंबेडकर चौक पर चलाये गए इस अभियान में गाड़ियों के दस्तावेजों की जांच के अलावा हेलमेट और मास्क की भी जांच की गई।

वहीं कुंडा थाना क्षेत्र में कुंडा मोड़, उजाला चौक और ठाढ़ी मोड़, जबकि रिखिया थाना क्षेत्र में भुरभुरा मोड़, रामपुर चौक और रिखिया बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा जसीडीह थाना क्षेत्र में चकाई मोड़, रोहिणी मोड़, बसुआडीह मोड़ और टाभाघाट मोड़, जबकि मोहनपुर थाना क्षेत्र में चौपा मोड़, मोहनपुर बाजार और हिन्डोलावरण मोड़ पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान में कुल 1683 वाहनों की जांच की गई और 37 संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया।