झारखंड में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 1170 मरीज हुए स्वस्थ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। झारखंड में अब जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1170 मरीज स्वस्थ हुए है। इस बीच शनिवार सुबह तक 478 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 13मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से तीन, बोकारो से एक, धनबाद से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, हजारीबाग से एक, पाकुड़ से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 40 ,बोकारो से 23,चतरा से पांच, देवघर से 17,धनबाद से 43, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 102 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से आठ, गिरिडीह से 18,गोड्डा से चार ,गुमला से 19,हजारीबाग से 26 और जामताड़ा से तीन नए मरीजों का पहचान हुई है। राज्य के खूंटी से 21, कोडरमा से नौ ,लातेहार से 21, लोहरदगा से 22, पलामू से सात, रामगढ़ से आठ मरीज मिले हैं, जबकि साहेबगंज से 11 ,सरायकेला से पांच, सिमडेगा से 42और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 23 नए मरीजों की पहचान हुई है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या अब 3 लाख, 40 हजार, 408 गयी है। इनमें 6 हजार 832 सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 28 हजार, 542 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 034 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.51 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 नए मरीज मिले है। जबकि कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 802 है। 184 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हजार, 722 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81 हजार, 351 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।