धान क्रय का भुगतान और बीजों की कालाबाजारी के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी धरना आज

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में किसानों के “धान क्रय का भुगतान एवं बीजों की कालाबाजारी” किए जाने के खिलाफ भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व कांके विधायक समरीलाल कांके में धरने पर बैठे हैं। मौके पर सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों का हक मार रही है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रखंडों में धरना दे रहे हैं।

दीपक प्रकाश ने बताया कि भाजपा किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा इस लड़ाई में किसानों के साथ है। बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर 2020 में सरकार ने धान की खरीद की थी, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।