Big News : बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

विक्रम गोयल

पटना। कोरोना के घटते मामले को लेकर बिहार में चला आ रहा लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी।

सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्‍म करते हुए शाम 7 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम 4 बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा।

दुकानों के खुलने की अवधि शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है। आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे।