झारखंड के हजारीबाग में एलियन दिखने का दावा निकला झूठा, जाने पुरा मामला

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड में पिछले कुछ दिनों से चल रही एलियन दिखने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है। इन अफवाहों की नींव सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने रखी थी। दावा किया जा रहा था कि झारखंड के हजारीबाग इलाके के इस वीडियो में एक अजीबोगरीब आकृति दिख रही है और ये आकृति एलियन है।

फेसबुक पर एलियन का बताकर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों बार देखा गया। लेकिन, अब वीडियो शूट करने वाले शख्स ने ही सामने आकर एलियन दिखने के दावों को खारिज कर दिया है। साथ ही इस वीडियो का सच बताते हुए पूरी कहानी और पूरा वीडियो दिखाया।

धड़ल्ले से शेयर हुआ एलियन दिखने का दावा

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही ये अफवाह फैलने में देर नहीं लगी कि झारखंड में एलियन दिखाई दिया है। एक फेसबुक पेज से वीडियो शेयर किया गया, कैप्शन था – क्या झारखंड में दिखा एलियन? इस वीडियो को फेसबुक पर 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

एक और न्यूज़ पोर्टल के ऑफिशियल फेसबुक पेज से यही दावा करते कैप्शन के साथ इस वीडियो को शेयर किया गया।

वीडियो की असली कहानी क्या, कौन है वीडियो में?

झारखंड के ही जमशेदपुर निवासी दीपक हेंब्रम अपने छह दोस्तों के साथ उस सड़क से जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नग्न अवस्था में एक महिला दिखाई दी। शुरुआत में सभी डर गए और वहां से आगे निकल गए। लेकिन, थोड़ी दूर आने के बाद पीछे से आ रहे अन्य कुछ लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने भी ऐसा कुछ वहां देखा था तो उन लोगों ने भी उस आकृति को देखने की बात कही। दीपक हेंब्रोम अपने दोस्तों के साथ वापस उस जगह पर गए और वीडियो शूट किया। बस यही वीडियो सोशल मीडिया पर एलियन का बताकर वायरल हो रहा है।