प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। उपायुक्त राजेश सिंह के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में बोकारो जिला अंतर्गत कई जगहों पर अवैध सूचक बोर्ड/ पद के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इसमें 7 वाहनों के सूचक बोर्ड या पद को हटाया गया। उक्त सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा के अंतर्गत आर्थिक दंड वसूला गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि वाहनों पर गलत तरीके से सूचक बोर्ड या पद लगाना अवैध है। यदि प्रस्तावित अधिसूचना में वर्णित पदनामों के अलावा कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।