मुंबई। विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शेरनी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मसूरकर ने किया है। टी-सीरीज और अबंडनशीया एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कई चित्र विद्या बालन ने फैंस के लिए शेयर किया है।
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/06/31vidya1-1024x576.jpg)
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/06/31vidya2-1024x576.jpg)
फिल्म का पोस्टर साझा होने के साथ ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई थी। इसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विद्या बालन इस फिल्म में वन अधिकारी का किरदार निभा रही है। विद्या अपने बहुमुखी अभिनय से हर किरदार में जान डाल देती है। इस फिल्म में भी उनकी भूमिका ने दर्शकों को आकर्षित किया।
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/06/31vidya3-1024x576.jpg)
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/06/31vidya4-1024x576.jpg)
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/06/31vidya5-1024x576.jpg)